मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति की तरफ से नगर के भीटी बहादुरगंज रोड के पास शनिवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। संगठन के प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि भगवान हनुमान बल बुद्धि औग विद्या देने के साथ साथ मनुष्य के क्लेश तथा विकारों को समाप्त करते हैं। अरुण कुमार ने कहा कि नियमित सुंदरकांड के पाठ से मनुष्य के जीवन में बहार आ जाती है। उसके सभी दुख स्वत: समाप्त हो जाता है।अजय गुप्ता ने कहा कि हनुमान जी महाराज की कृपा होते ही समग्र समाज मे सुख शांति और समृद्धि की बरसात होती है।इस अवसर पर मनोज तिवारी ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर रवि प्रकाश बरनवाल, हरिहर सिंह, सत्यजीत राय, राकेश श्रीवास्तव, संजय वर्मा, अनिल शर्मा, आनंद गुप्ता, मनोज तनवानी आदि शामिल रहे।