फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को दिए गए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। युवा कौशल और व्यवसायिक शिक्षा के अभाव में अच्छे रोजगार से वंचित हैं। ऐसे लोगो को उनकी रूचि के अनुसार भारत सरकार कौशल विकास कार्यकम के अंर्तगत प्रशिक्षण देकर डिग्री और प्रमाणपत्र प्रदान कर के उन्हें टेक्निकल बनाने और रोजगार के लिए सहायता प्रदान कर रही है। यह बात रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी ने कहा। रविवार को राजकीय आईटीआई कॉलेज में युवा कौशल दिवस और कौशल विकास एवं आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में आशुतोष पांडेय, सर्वेश दुबे द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को कौशल विकास की योजनाओं और स्किल मित्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस मौके पर कृष्णगोपाल दुबे, वीर प्रकाश वर्मा, रामनगीना राम, रमेश यादव, योगेन्द्र यादव, विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें