फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने एसपीओ को दिया सत्र न्यायालय में कार्य करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन की ओर से जिले में कार्यरत शासकीय अधिवक्ताओं का नवीनीकरण निरस्त करते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिए जाने के बाद सत्र न्यायालयों में कार्य प्रभावित हो रहा था। जिस पर जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में अभियोजन की ओर से कार्य संपादित करने के लिए ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी रामध्यान पांडेय और छेदीलाल गुप्ता को अग्रिम व्यवस्था होने तक कार्य करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेश में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी रामध्यान पांडेय को जिला एवं सत्र न्यायालय, एडीजे कोर्ट नंबर एक और एडीजे कोर्ट नंबर दो में कार्य करने के लिए तथा ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी छेदीलाल गुप्ता को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी, विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर तथा एडीजे कोर्ट नंबर तीन में अभियोजन की ओर से पैरवी करने के लिए आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें