दोहरीघाट। स्थानीय कस्बे में थाने के समीप नाले की दीवार टूट जाने के कारण सफाई कार्य बाधित होने व नाले का गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर नगर पंचायत गंभीर नहीं दिख रहा है। जनता की शिकायत के बावजूद नाली की मरम्मत न कराने से दुकानदारों की काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात शुरू होते ही नाली का पानी ओवर फ्लो होकर सड़को पर बहाने लगेगा जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने के डर से ही लोग दहशत में है। नगर वासी विनोद व पारस जायसवाल ने बताया कि बरसात से पूर्व नाली की मरम्मत न होने से काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है।इस बाबत चेयरमैन वेदाना सोनकर ने बताया कि बरसात के पूर्व नाली की टूटी दीवार को बनवा दिया जाएगा।