फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीद्पुर । अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय राम सिंह के नेतृत्व में विभाग की ओर से बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग का नेतृत्व कर रहे एसडीओ विद्युत एमके आर्य समेत विभाग की टीम द्वारा 59 विद्युत कनेक्शन चेक किए गए। चेकिंग के दौरान 6 विद्युत उपभोक्ताओं का घरेलू से व्यावसायिक वर्ग में परिवर्तन किया गया। पांच उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाए गए। जबकि पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। इस चेकिंग में मुहम्मदाबाद गोहना बस स्टेशन, विजय स्तंभ चौराहा आदि स्थानों से बकाएदार उपभोक्ताओं से तीन लाख पांच हजार रुपए राजस्व भी जमा कराए गए। इस मौके पर एसडीओ ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। चेकिंग अभियान में अधिशासी अभियंता द्वितीय राम सिंह, अवर अभियंता अरुण कुमार पांडे, एस के गुप्ता ,अनुज कुमार सिंह ,अरविंद यादव, जितेंद्र कुमार ,लक्ष्मण यादव, भानु प्रताप समेत पुलिस के जवान इस टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें