मऊ। लखनऊ से चलकर वाराणसी सिटी जक्शन जाने वाली कृषक एक्सप्रेस को सारनाथ-कादीपुर स्टेशन के बीच हो रहे ओवरब्रिज निर्माण के चलते वाराणसी जाने के बजाए मऊ से लखनऊ के लिए डायवर्ट किया गया है। इसके चलते ट्रेन 24 मई से 28 मई तक मऊ से लखनऊ के लिए रवाना होना था। लेकिन शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के गाड़ी को वाराणसी सिटी के लिए रवाना कर दिया गया। डायवर्ट होने के बाद ट्रेन के वाराणसी रवाना होने के चलते यात्री परेशान रहे। इस दौरान कई यात्री ट्रेन में चढ़ने के प्रयास किया। बताते चले कि 24 मई से लखनऊ से आने वाराणसी सिटी को जाने वाली कृषक एक्सप्रेस को सिटी के बजाए मऊ से चलाया जाना था। जिसके चलते दो दिनों तक मऊ से लखनऊ के लिए शाम 6.40 पर रवाना हुई। ट्रेन के डायवर्ट के चलते दुल्लहपुर, जखऩिया, सादात, औड़ीहार, वाराणसी सिटी जाने वाले कई यात्री शनिवार को दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जहां ट्रेन अपने निर्धारित समय 10.40 के बजाए 20 मिनट लेट से सुबह 11 बजे प्लेटफार्म एक पर पहुंची। जहां 5 मिनट के स्टापेज के बाद ट्रेन वाराणसी सिटी के लिए रवाना हो गई। डायवर्ट ट्रेन के अचानक वाराणसी रवाना होने के चलते कई यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान प्लेटफार्म एक पर अफरातफरी का माहौल मच गया। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश कुमार का कहना है कि ट्रेन के वाराणसी सिटी रवाना के लिए आला अधिकारियों से निर्देश जारी हुआ था। ट्रेन के वाराणसी रवाना होने के संबंध में सुबह से उद्घघोषणा की जा रही थी।