उप्र वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के तत्वावधान में वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक के विद्यालयों की मान्यता प्रदान करने के लिए पारदर्शी कार्ययोजना बनाया जाए। पूर्व में जिन विद्यालयों के प्रबंधतंत्र द्वारा विद्यालय की मान्यता लेने के लिए फाइल जमा की गई है उन्हें तत्काल मान्यता प्रदान किया जाए। नए विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद न करके उन्हें मान्यता की शर्तो को पूर्ण करने के लिए उचित समय प्रदान किया जाए। जिन विद्यालयों को किसी कारणवश प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया है उन्हें पुन: खुलवाया जाए। ज्ञापन देने वालों मेें आबिद हुसैन, विजय प्रकाश तिवारी, कैलाश सिंह, वृजेश उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, दिलीप कुमार, अरुण यादव, चंदन उपाध्याय आदि शामिल रहे।