मुहम्मदाबादगोहना। स्थानीय ब्लाक कार्यालय परिसर में चल रहे लोक कल्याण मेला के बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के द्वारा सभी विभागीय स्टालों का अवलोकन एवं सभी विभागों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने कहा कि लोक कल्याण मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में जिला स्तर एवं ब्लाक स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें सभी किसान तथा समाज के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। संचालन खंड विकास अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चेरूईडीह संजय यादव, धीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।