मऊ। जिलाध्यक्ष भाजपा ने पदाधिकारियों को कार्यालय दिवस प्रमुख घोषित किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी केके राय ने दी, उन्होंने बताया कि सप्ताह के छ: कार्यदिवसों पर प्रति दिन तीन जिला पदाधिकारी दिवस प्रमुख के रुप में कार्यालय पर मौजूद रहेंगे। इसमें सोमवार को जिला उपाध्यक्ष गनेश सिंह, लालचंद चौहान और कोषाध्यक्ष सत्यमित्र सिंह, मंगलवार को उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महामंत्री आनंद प्रताप सिंह तथा जिलामंत्री रविंद्र सिंह, इसी क्रम में बुद्धवार को जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य,जिलामंत्री अशोक राजभर तथा जिलामीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय मौजूद रहेंगे। इसीक्रम में गुरुवार को उपाध्यक्ष भगवान दास गुप्त, कवल गिरी और जिलामहामंत्री अखिलेश तिवारी, शुक्रवार को उपाध्यक्ष छोटू प्रसाद, उर्मिला पासी, तथा कार्यालय मंत्री यादवेंद्र प्रताप सिंह, शनिवार को महामंत्री प्रवीण गुप्त, जिलामंत्री संतोष राय, तथा संगीता द्विवेदी कार्य दिवस प्रमुख होंगे।