फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान को निरस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। तहसील के मानिकपुर असना निवासी रुकेश कुमार ने उपजिलाधिकारी डा. राजेश कुमार को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में बिना खुली बैठक किए कोटे की दुकान का आवंटन कर दिया गया। इस दौरान बैठक कर कोटे की दुकान के निर्धारण की मांग की। उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में रुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि गांव में कोटे की दुकान निरस्त थी। नए कोटे की दुकान के लिए खुली बैठक कर चयन का निर्देश दिया गया था। लेकिन मिलीभगत से विभाग द्वारा गलत तरीके से एक व्यक्ति को दुकान का आवंटन किया गया। शिकायतकर्ता ने मांग की कि गलत तरीके से की गई कोटे के दुकान का कोटा निरस्त कर नए सिरे से चयन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें