बढुआगोदाम। क्षेत्र के कुशमौर स्थित भारतीय बीज विज्ञान संस्थान में शनिवार को प्रक्षेत्र दिवस और कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे करीब 125 किसानों ने भाग लिया। साथ ही भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में आयोजित कृषि उन्नत मेले में प्रधानमंत्री का किसानों के संबोधन को करीब एक घंटे का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों को फार्म हाउस में लगाए गए गेहूं, चना, सरसो, मसूर की फसलों के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। फार्म इंचार्ज जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बीज के चयन गुणवत्ता और रख रखाव के बारे में किसानों को जानकारी दी । कार्यक्रम में किसान अंबिका यादव, जयप्रकाश सिंह, महातम सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजेश्वर सिंह, रामजन्म यादव, सुभाष राम , कृष्णा दुबे , कन्हैया सिंह के साथ संस्थान शोध सहायक जयओम द्विवेदी, तकनीक सहायक विकास सिंह, संजय यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक डॉ. गोविंद पाल ने किया।