दोहरीघाट।घाघरा नदी के भीषण कटान की सुरक्षा को लेकर मुक्तिधाम से खांकी बाबा की कुटी तक पीचिंग कार्य और सूरजपुर गांव,मोर्चा गांव के पास हो रही कटान को रोकने को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय कुमार राय उर्फ बंटी राय ने सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से लखनऊ में मुलाकात किया। उन्होंने दस करोड़ की ज्यादा राशि से बनी परियोजना को पास कराने के लिए पत्रक सौंपा।