फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोकसभा में दी गई चंदन गुप्ता को श्रद्घांजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की ओर से मंगलवार को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान गोली लगने से मृत चंदन गुप्ता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसी क्रम में संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर मद्घेशिया की असामयिक मौत पर शोक संवेदना प्रकट की गई। संगठन के अन्य सदस्यों की मौत पर भी शोक प्रकट किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुबेर गुप्ता, रामदास गुप्ता, शंकर मद्घेशिया, प्रशांत गुप्ता, विवेक मद्घेशिया, अंजनी गुप्ता, राजीव जौहरी, अजय गुप्ता आदि रहे। इसी क्रम में संगठन की नगर इकाई द्वारा आजमगढ़ मोड़ पर बैठक कर चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संरक्षक प्रकाश गुप्ता, गौरव गुप्ता, विशाल मद्घेशिया, राजेश, संजय, विजय, पवन, अमित, आलोक, विजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें