दोहरीघाट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर पहले से लागू सोमवार बंदी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापार मंडल के सदस्यों ने पहल किया। नगर अध्यक्ष शिवकुमार जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय कस्बा में भ्रमण कर व्यापारियों ने बंदी के दिन खुली दुकानों को बंद कराया। व्यापारी नेताओं ने दुकानदारों को समझाया कि बंदी के दिन दुुकानें खोलना वर्जित है । दुकानदारों को इसे मानना चाहिए। दुकानदारों ने व्यापारी नेताओं की बातों से सहमत होते हुए अपनी दुकानें स्वत: बंद किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शिवकुमार, उपाध्यक्ष संतोष राय, राहुल वर्मा, प्रह्लाद दास, अरविंद साहू, विनोद यादव,रवि कुमार विजय जायसवाल, आनंद कुमार, बबलू, गोपाल आदि उपस्थित रहे।