मऊ। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में हुई। इसमें कुल 35 परिवारिक मामले आए। इनमें परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा सात मामलों में लगातार पक्षकारों की अनुपस्थिति व न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 28 जनवरी 2018 नियत कर नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में परामर्श केंद्र के अर्चना उपाध्याय, महिला थानाध्यक्ष अनीता सिंह ,इब्राहिम सेवक, डा. एमए खान, आरक्षी चंदा सिंह, आरक्षी गीता देवी, पुष्पा गुप्ता ने मामलों के निस्तारण में सहयोग किया।