विद्युत उपकेंद्र अरदौना में 29 दिसंबर को पैनल का कार्य कराया जाएगा । इसके चलते इस उपकेंद्र से संबंधित अरदौना , खालिसपुर , इटौरा मखना , पहसा ,गरथौली , चोरपा , मखना और चौड़ी आदि गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड प्रथम रवि प्रताप ने दी है।