नदवासराय। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के नदवासराय बाजार में सड़क किनारे स्थापित बिजली के ट्रांसफार्मर की खूटी तेल रिसाव होने के कारण जल गई, इससे क्षेत्र में बाजार में विद्युत आपूर्ति बीते दो दिनों से ठप है। बिजली आपूर्ति ठप होने से बाजारवासियों के साथ ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। विद्युत ट्रांसफारर्मर ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र नदवासराय पर कार्यरत जेई को कई बार शिकायत दर्ज कराया। लेकिन विभाग द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसे लेकर बाजारवासियों व ग्रामीणों में काफी आक्रोष व्याप्त है। लोगों ने चेताया कि यदि सोमवार तक ट्रांसफार्मर फाल्ट को दुरूस्त नहीं किया गया तो बाजारवासी आंदोलन करनें को बाध्य होगे। इस बावत राजेश, रमेश, पप्पू, अनवर का कहना है कि आए दिन कहीं ना कहीं विद्युत की खराबी होती रहती है। जिसे बनवाने के लिए हम उपभोक्ताओं को विद्युत उपकेंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है। जफर, कैशर, कमरूद्दीन, सादिया, अरमान, उमर का कहना है कि बिजली बिल तो महीने की जोड़कर विभाग द्वारा जमा करा लिया जाता है लेकिन जर्जर तार बदलने के लिए विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगता। इधर विद्युत उपकेंद्र नदवासराय पर कार्यरत जेई मुरारीलाल दूबे का कहना है कि विभाग द्वारा जब सामान या तार मुहैया कराया जायेगा तभी हम इसे ठीक करा पाएगें।