फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के निर्णय को व्यापार मंडल ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवलास पर लगने वाले मेले में जिला पंचायत द्वारा किसी भी प्रकार की वसूली न किए जाने की घोषणा का व्यापार मंडल सदस्यों ने स्वागत किया है। इस सबंध में गुरूवार को कस्बा के रोडवेज शहीद चैराहा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद व्यापारी सदस्यों व पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा किसी भी प्रकार की कर वसूली न किए जाने के निर्णय की सराहना किया। जगदीश गुप्ता ने कहा कि दूर दराज के जनपदों से आने वाले दुकानदारों के लिए यह काफी राहत भरा कदम है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदीप गुप्ता, मोहन गुप्ता, मनोज कश्यप,कृष्ण कुमार, जाकिर,अनमोल साहू, महेंद्र,शिवकुमार,संजय कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें