फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के विरोध में शिक्षक ने आत्मदाह करने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों की बैठक रविवार को नगर स्थित ब्रह्मस्थान पर हुई। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा कार्यालय के लिपिकों के उत्पीड़न के विरोध में 23 अक्तूबर को फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लखनौर में तैनात सहायक अध्यापक रामवृक्ष यादव द्वारा आत्मदाह करने के निर्णय पर विचार विमर्श किया गया।साथ ही समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। बैठक को संबोधित संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुरा उत्तम चंद ने कहा कि यह प्रकरण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मनमानेपन की पराकाष्ठा है। न्यायालय के आदेश के बाद भी प्राथमिक विद्यालय लखनौर में तैनात सहायक अध्यापक रामवृक्ष यादव का वेतन लंबे समय से आहरित नहीं किया जा रहा है। आर्थिक तंगी से परेशान शिक्षक को आत्मदाह करने का निर्णय लेना पड़ रहा है। वरिष्ठ शिक्षक नेताधनंजय शर्मा ,संगठन के महामंत्री राजेश राय ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रुप से पारितोष सिंह, अखिलेश सिंह, राजकुमार वर्मा, गोविंद नारायण पाल, प्रदीप जायसवाल, ज्ञानचंद कन्नौजिया, शाहनवाज खान, हरिहर यादव, राजाराम, धर्मराज चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें