मऊ। नगरपालिका के पूर्व सभासद छोटेलाल गांधी ने सभासद अरशद जमाल और नगरपालिका की चेयरमैन शाहीना अरशद जमाल के खिलाफ जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया है। पोर्टल पर दर्ज शिकायत में लिखा है कि नगरपालिका सभासद अरशद जमाल तथा नगरपालिका चेयरमैन शाहीना अरशद जमाल द्वारा मात्र तीन वर्ष के कार्यकाल में चुुनाव खर्च के बावजूद करोड़ों की चल अचल संपत्ति खरीदी गई है। आय से अधिक संपत्तियों की जांच कराया जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगा है। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट से आख्या मांगी है।