फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा प्रिंसिपल का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(ब्यूरो)। शहर के मोहसिनपुरा मुहल्ला स्थित मदरसा दानिशगाहे की प्रिंसिपल की शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़े की शिकायत नगर के पूर्व सभासद ने किया है। शिकायत को देखते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रधानाचार्य के वेतन पर रोक लगा दी है। नगर के पूर्व सभासद छोटेलाल गांधी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया है कि मदरसा दानिशगाहे की प्रिंसिपल समसिया खातून ने अपनी नियुक्ति के लिए अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी लगाया है। शिकायत को देखते हुए अजिलाअ ल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने प्रिंसिपल के वेतन पर रोक लगा दिया है। प्रिंसिपल से उनके समस्त मूल शैक्षिक और अनुभव प्रमाण पत्र तलब किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अपने आदेश में लिखा है कि प्रमाण पत्रों की पुष्टि होने तक प्रिंसिपल के वेतन पर रोक लगी रहेगी। शैक्षिक और अनुभव प्रमाण पत्रों की विस्तृत जांच के बाद ही वेतन देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें