मऊ (ब्यूरो)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को रामरति इंटर कालेज ताजोपुर के प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने बच्चों के संवैधानिक अधिकारों और दायित्वों की जानकारी दी। कहा कि बच्चों को शिक्षा का अधिकार है। उन्होंने उपस्थित बच्चों से पूरे मनोयोग के साथ शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। कहा कि ज्ञान ही ऐसी वस्तु है, जिसे कोई बाट नहीं सकता। लेकिन ज्ञानी अपनी शिक्षा केे जितना बाटता है उसका ज्ञान उतना ही बढ़ता है। नायब तहसीलदार शशिभूषण पाठक ने सरकार की ओर से चलाई जा रही बच्चों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। आकाश रोशन सिंह सहित काफी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।