फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम ने हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (ब्यूरो)। क्षेत्र के कोपाकोहना गांव में वर्षों से अतिक्रमण का शिकार पोखरे व रास्ते थे जिसकी ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिला प्रशासन ने उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व व पुलिस विभाग को अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया था। शनिवार को उक्त निर्देश पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल ने पोखरे व रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराया ,प्रशासन की इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा कोहना स्थित पोखरा नंबर तीन सौ अट्ठासी व रास्ता तीन सौ नवासी पर वर्षो से अतिक्रमण कर मकान व झोपड़ी बना लिए थे। उक्त अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की। जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक विजेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच पोखरे व रास्ते की पैमाइश कराते हुए तत्काल अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस दौरान हल्का लेखपाल सतेंद्र मिश्रा ,रामकीर्ति सिंह, बिंदूकांत तिवारी, पंकज तिवारी, रामविलास, मनोज मौर्या, मोहन मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें