घोसी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा चलाए जा रहे संभव अभियान 5.0 के तहत घोसी तहसील में 19 आंगनबाड़ी केंद्रों को कुपोषित केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य 2030 तक कुपोषण की दर में कमी लाना है। घोसी के बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल ने बताया कि संभव अभियान में मुख्य फोकस छह माह से छोटे बच्चों में कुपोषण की दर में कमी लाते हुए स्तनपान व्यवहार में सुधार करना है। घोसी तहसील क्षेत्र के सोनाडीह, सोहड़, भेलूऊर चंगेरी गांव के दो, हरधौली, पकड़ी खुर्द, झोटपुर, अहिरौली, माछिल जमीन हाजीपुर के दो केंद्र और बीबीपुर के आंगनबाड़ी केंद्र को चिन्हित किया गया है।