फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने मुख्य गेट पर ताला जड़कर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य के दूसरे दिन शनिवार को नौ सूत्री मांगों को लेकर शहीद इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेशीय मंत्री कृष्णानंद सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों के समस्याओं के प्रति संवेदनहीन है। तानाशाही रवैया अपना रही है। इतिहास गवाह है कि संघर्षों के आगे सरकारों को झुकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि संघर्ष चलता रहा तो पुरानी पेंशन अवश्य बहाल होगी। कहा कि पुरानी पेंशन लागू की जाए। वित्तविहीन व्यवस्था को समाप्त कर सवित्त मान्यता दी जाए। मूल्यांकन पारिश्रमिक धन में वृद्धि किया जाए। धरने को धनंजय सिंह, रामलखन यादव, जयराम सिंह यादव, जयप्रकाश सिंह, रवि प्रकाश यादव, अवनीश कुमार सिंह, श्रीराम बरनवाल सत्य प्रकाश, बाबूराम यादव, विद्याशंकर, मंजू राय, पुष्पा सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें