फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोचक मुकाबले में काझा को हराकर विजेता बना रानीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के काझा में चल रहे क्रिकेट टुर्नामेंट का समापन सोमवार को हुआ। फाइनल मुकाबला रानीपुर तथा काझा की टीम के बीच हुआ। जिसमें रानीपुर की टीम ने मैच को जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में टॉस जीतकर काझा की टीम ने फील्डिंग का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए रानीपुर की टीम ने निर्धारित दस ओवर में तीन विकेट खोकर 103 रन बनाए। 104 रन का लक्ष्य लेकर उतरी काझा की टीम निर्धारित दस ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 98 रन ही बना सकी। रानीपुर की टीम ने पांच रन से मुकाबला जीत लिया। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए रानीपुर के खिलाड़ी सूरज को मैन आफ द मैच दिया गया। विजयी टीम को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चंद्रशेखर सिंह द्वारा ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर आयोजक इंद्रजीत यादव, शेरू दुबे, प्रदीप सैनी, रजत, प्रशांत सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें