फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक इकाई की कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की बैठक रविवार को बाजार स्थित मैरेज हाल में हुई। इसमें संगठन के ब्लॉक इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से रामकरण मद्धेशिया को संरक्षक, संतोष कुमार मद्धेशिया को अध्यक्ष, नंदकिशोर मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया को उपाध्यक्ष ,सुरेंद्र मद्धेशिया को महामंत्री बनाया गया। इसी क्रम में राजेश मद्धेशिया को सूचना मंत्री, रामाशंकर मद्धेशिया को संगठन मंत्री और जनार्दन प्रसाद मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों के चयन के उपरांत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुबेरनाथ मद्धेशिया ने मनोनीत पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुबेरनाथ मद्धेशिया ने कहा कि अगर हमारा समाज एकता बनाकर अपने उद्देश्य को पाने की लिए प्रयास करें तो हमारी जाति किसी अन्य जाति विशेष से कम नहीं। हमें संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस अवसर पर बृजेश मद्धेशिया, विनोद गुप्ता, ईश्वर, बेचन राजू ,श्रवण, संतोष, कन्हैया, छोटेलाल, गणेश गुप्ता, मनोज कुमार, प्रकाश गुप्ता, राजकुमार, विरेंद्र गुप्ता, रामजी मद्धेशिया, शेषनाथ, रामायण गुप्ता, रूपचंद, उमेश आदि शामिल रहे। अध्यक्षता विनोद कुमार गुप्ता तथा संचालन जिला महामंत्री नागेंद्र मद्देशिया ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें