फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर वृद्ध ने समाप्त किया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर 21 दिसम्बर से अपने मकान का ताला खोलवाने को लेकर अनशन पर बैठे वृद्ध व दूसरे पक्ष के आपसी सहमति बनने के बाद समझौते का अनुपालन कराने के उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह के आश्वासन के बाद बृद्ध ने सोमवार सायं चार बजे अपना अनशन समाप्त कर दिया।बताते चलें कि क्षेत्र के पांती निवासी विशम्भर मल्ल व इनके भाई रामदरश मल्ल का नगर पंचायत के तहसील गली मे मकान स्थित है। इस मकान में विशम्भर मल्ल के हिस्से को भी राम दरश मल्ल के पुत्र और बहू ने ताला बंद कर कब्जा कर लिया था। इस बन्द ताला को खुलवाने की मांग को लेकर विशम्भर मल्ल अनशन पर बैठे हुए थे। इस मामले में उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह और प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों से वार्ता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें