मऊ। नगर के डीसीएसके महाविद्यालय में बुधवार को दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 19 और 20 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय समागम के लिए रोवर्स रेंजरों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 70 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान रोवर्स और रेंजरों को लैंडर ब्रिज, सैंड स्टोरी, के साथ तरह तरह की झांकी बनाने के साथ घायल होने पर प्राथमिक उपचार करने का तरीका बताया गया। प्रशिक्षक राजेश कुमार यादव और अर्पिता कुमारी ने रोवर्स रेंजरों को बताया कि इस ट्रेनिंग का मकसद समाज हित में काम करना है। बोले एक रोवर्स रेंजर को सदैव समाज की सेवा के लिए तत्पर्य रहना चाहिए। प्रशिक्षण में मुख्यरुप से प्राचर्य डीसीएसके डा. एके मिश्र, डा. सीपी राय, डा. सर्वेश पांडेय, डा. रुचिका मिश्र, जिला संयोजक डा. घनश्याम दूबे आदि लोग मौजूद थे।