फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त पोल, 6 गांवों में बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मधुबन। तहसील के दिघेडा गांव में शनिवार की शाम एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। इसकी वजह से 6 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बताया जा रहा है कि सफेद बालू से लदा एक ट्रक दिघेड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। ट्रक के पलटने पर उसमें सवार चालक और क्लीनर घायल अवस्था में ही मौके से फरार हो गए। गांव के मुख्य मार्ग पर ट्रक पलटने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उधर पोल टूटने से दिघेड़ा, चचाईपार, फतहपुर तालचवर, बदनपुरा नरहरपुर गांवो में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस बाबत एसडीओ मुकेश कुमार ने घटना की जानकारी संज्ञान में होने की बात कहते हुए आगामी 24 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल की बात कही। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें