रानीपुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार ने शनिवार को रानीपुर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने पूरे परिसर को चेक किया। निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर सीओ ने फौरन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही। इस दौरान शस्त्र, अपराध, ग्राम अपराध समेत कई अन्य अभिलेखों को चेक किया। जहां निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में कुछ खामियां मिलने पर उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जेल के हवालात के निरीक्षण में अंधकार मिलने पर बेहतर रोशनी व्यवस्था करने के साथ थाना परिसर में जब्त पुराने वाहनों को डिस्पोज करने की बात कही। इस मौके पर एसओ अशोक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।