भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंगलवार को स्थानीय कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान न होने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्रांच मंत्री सूर्यनाथ चौहान ने कहा कि गांव की समस्या को धरने के माध्यम से उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना को अवगत कराया गया था। इसका समाधान आज तक नहीं हुआ और न ही कोई कार्रवाई की गई। बताया कि चकरोड, नाली, शौचालय, निर्माण और मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में तहसील और ब्लाक के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई सार्थक कार्यवाई नहीं हुई। बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं का हल नहीं निकला और जनता की बात नहीं सुनी गई तो भाकपा जल्द ही उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। बैठक में मंत्री रामजीत चौहान, बासदेव चौहान, फूलमती देवी, केसी देवी, तारा देवी, पतिराम चौहान ,गुल्लू, अवधेश आदि उपस्थित रहे।