फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पारिवारिक मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में हुई। इसमें कुल 13 पारिवारिक मामले आए, जिसमें केंद्र के सदस्यों के प्रयास से तीन मामलों का निस्तारण हुआ। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 11 नवंबर 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया।परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से तब्बसुम खातून और नसीम, सुदामा और लक्ष्मी राम ने अपना मतभेद भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए। वही नागेश और सपना के मामले में पक्षकारो के लगातार अनुपस्थित रहने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। शेष मामलो में बैठक की अगली तिथि 11 नवंबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सर्वेश दूबे, रत्नेश पांडेय, मौलवी अरसद, दीवान चंदा सिंह, आरक्षी पुष्पा गुप्ता ने अपना योगदान दिया। बैठक में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें