पूरे दिन बाधित रहा बीएसएक तरफ विजय दशमी पर्व की धूम तो दूसरी तरफ बीएसएनएल का बैठा नेटवर्क ऐसेे में जिला और पुलिस प्रशासन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बदहाल नेटवर्क के बाबत जानकारी करने के लिए अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क इतना खराब रहा कि उनकी फोन नहीं लगा। नेटवर्क बाधित रहने से उपभोक्ता काफी हलाकान दिखे। जिले में एक हजार बीटीएस लगाए गए हैं। गुरुवार को दोपहर उस समय बीएसएनएन की सेवा बाधित हुई, जब नवमी के अवसर पर लोग घरों से मेला और पूजा पंडालों को देखने के लिए निकले। देर शाम नेटवर्क बाधित रहने से लोगों के साथ साथ प्रशासानिक अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।