फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतीयोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन के कटघरा मोड़ स्थित शहीद इंटर कॉलेज में गुरुवार को तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक हरीमोहन मल्ल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर बालिका वर्ग में संदीप विजेता रहे। वहीं 100 मीटर दौड़ में दीपक, 1500 मीटर दौड़ में द्वारिका विजेता रही। गोला थ्रो बालक वर्ग में संदीप और बालिका वर्ग में राधा कनोजिया विजेता रही। इसी तरह जूनियर 200 मीटर में सौरभ साहनी, 400 मीटर में रोजी विजेता रही। प्रबंधक हरीमोहन मल्ल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह, लालमणी यादव, भूपेंद्र वीर सिंह, धनज्जय सिंह, घनश्याम मल्ल, बांकेलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें