मऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधन में गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पौधरोपण़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव मौजूद थे। कॉलेज प्रांगण में 21 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि आधुनिकता बढ़ने के साथ पर्यावरण में प्रदूषण का ग्राफ भी बढ़ रहा है। यह कम हो इसके लिए कम से कम तीन पौधे लगाने चाहिए। कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि एस.पी.श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, महिला सभा जिलाध्यक्ष डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहें। उधर, सरसेना स्थित राजकीय हौम्योपैथिक अस्पताल में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अरविंद्र श्रीवास्तव ने नीम, शीशम, तुलसी, थुजा सहित 15 पौधे लगाए गए। इस मौके पर फार्मासिस्ट वैजनाथ राम, सीतु प्रसाद, रविंद्र सिंह, हरिनरायण पांडेय आदि रहें।