फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा नदी में बाढ़ की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोहरीघाट। नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने से तीन दिन से घाघरा का जलस्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नदी के जलस्तर में 13 सेंटी मीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी के लगातार बढ़ते रहने से तटवर्ती इलाकों के लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। जैसे जैसे घाघरा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है वैसे ही नगरवासियों के दिल की बेचैनी बढ़ती जा रही है। नदी के बढ़ने का क्रम बना रहा तो नगर सहित ऐतिहासिक धरोहरों पर संकट मंडराने लगेगा। अभी तक प्रशासन की ओर से ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। गौरीशंकर घाट पर घाघरा का जलस्तर मंगलवार को 69.22 मीटर रहा। जबकि सोमवार को जलस्तर 69.09 मीटर मापा गया था। इस तरह 24 घंटे में घाघरा का जलस्तर 13 सेमी बढ़ गया। गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर है। समाचार लिखने तक खतरे के निशान से नदी 70 सेमी नीचे बह रही थी। जानकारों का मानना है कि यदि नदी के बढ़ने का क्रम जारी रहा तो जल्द ही नदी खतरा बिंदु पार कर सकती है। जैसे ही नदी खतरा बिंदु पार करेंगी दोहरीघाट के अस्तित्व पर खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें