फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वें दिन जारी रहा धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान मेें लेखपालों का न कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन 11वें दिन सोमवार को भी जारी रहा।धरने को कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुणेंद्र कुमारने कहा कि शासन द्वारा हमारी मांगों को संस्तुति न देकर संवर्ग के साथियों के विरुद्ध निलंबन तथा एफआईआर दर्ज कराने संबंधी दमनात्मक कार्यवाही कर रही है। शासन की दमनात्मक कार्यवाही से संघ का मनोबल घटने के बजाय बढ़ा है। शासन द्वारा जब तक आठ सूत्री मांगों का शासनादेश जारी नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने को कांग्रेस नेता अवनीश कुमार सिंह तथा घनश्याम सहाय ने भी संबोधित किया। इस दौरान बाबू राम मौर्य, जितेंद्रधर द्विवेदी, मनोज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें