फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की तरफ से मंगलवार को संघ के पुस्तकालय भवन में शोक और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता रामसूरत राम और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के साथ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आरएस त्रिपाठी की असामयिक मौत पर दुख व्यक्त किया। सभी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा के बाद प्रस्ताव पारित कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल और संचालन महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान अमरनाथ सिंह, सूर्यनाथ यादव, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, राकेश मिश्र, अजय कुमार सिंह, दारोगा सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, हरिनंदन चौहान, समशुल हसन, रामकृष्ण यादव, अरविंद कुमार, प्रह्लाद राम, सतीश मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें