फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी अधूरी बनाकर छोड़ दी गई सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से मधुबन तथा मझवारा बाजार जाने वाली महत्वपूर्ण सड़कों को आधा अधूरा बनाकर छोड़ देने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके चलते कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगो ने इन्हें जल्द कार्य पूरा करने की मांग किया है। घोसी नगर से जामडीह ,सिपाह होते मधुबन जाने वाली सड़क पर दोहरीघाट नहर से आगे जब नए सिरे से आठ माह पूर्व चौड़ी सड़क बनाने की शुरुआत हुई तो क्षेत्र के लोगों को लगा कि अब घोसी से मधुबन की यात्रा सुगम हो जाएगी। परंतु चौथी मिल बेलभद्रपुर तक सड़क बना कर छोड़ देने तथा सिपाह में गिट्टी बिछाकर छोड़ देने से लोगों की आशा निराशा में बदल गयी। घोसी नगर से लेकर ऐमा गांव तक तथा चौथी मिल से आगे सड़क बहुत ही खराब है। सड़क पर छोटे बड़े गढ्ढे ही दिखाई देते हैं। यही हाल घोसी मझवारा मार्ग की है। इस सड़क पर रेलवे क्रासिंग से पूरब माउरबोझ तक सड़क को नए सिरे से बना कर छोड़ दिया गया है। माउरबोझ गांव के पास तो सड़क को 50मीटर तक बनाई ही नहीं गई है। दोनों तरफ सड़क नई है। बीच में पुरानी टूटी सड़क है। सड़क के आधे अधूरे होने से आये दिन दुर्घटना होती रहती है। क्षेत्र के प्रधान संघ के जिलाूध्यक्ष विवेकानंन्द यादव, रघौली के वाहिद खान, जामडीह के अशोक यादव,कदियापुर के असगर आदि ने बताया कि सड़क के आधा अधूरा होने से बहुत परेशानी हो रही है। अच्छी सड़क के बाद जब कोई पुरानी सड़क पर आता है तो देख न पाने के चलते अनियंत्रित हो जाता है। क्षेत्रवासियों ने इन सड़कों को जल्द बनाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें