फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती घर से गहने लेकर भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती घर में रखे गहने और नकदी लेकर भाग गई। इस गांव के निवासी एक व्यक्ति की युवा पुत्री की शादी उत्तराखंड प्रांत के एक बड़े शहर निवासी एक युवक के साथ तय हुई। इसी माह की 18 तारीख को उसकी सगाई होने वाली थी। घर वालों ने शादी में देने के लिए गहने भी बनवा रखे थे। शादी की तैयारी के लिए खरीददारी के लिए 35 हजार रुपये नकद घर में रखे थे। युवती का पिता एक निजी संस्थान में नौकरी करता है। मां किसी काम से बाहर गई थी। इस बीच युवती ने सारे गहने और नकदी लेकर गायब हो गई। कुछ देर बाद जब महिला ने बेटी को नहीं देखा तो चौंकी। पहले यह सोची कि पड़ोस में गई होगी लेकिन पहले सभी कमरों और फिर आस-पास के पड़ोसियों से पूछकर जानकारी ली। बेटी के गायब हो जाने पर दु:खी महिला ने बेटी के लापता होने की जानकारी पति को दी। पिता ने बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गायब युवती का सुराग पता करने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें