मऊ। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गेंहू का समर्थन मूल्य बढाने की मांग की। भेजे गए पत्र में उन्होंने मांग किया है कि नई गेहूं खरीद नीति के तहत 1735 रुपए प्रति कुंतल गेंहू का मूल्य निर्धारित किया गया है, जो कि अपर्याप्त है। प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर यूपी में भी दो हजार रुपए समर्थन मूल्य होना चाहिए।