फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति प्रमाण पत्र के लिए आंदोलन करेगी गोंड महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय गोंड महासभा संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ श्वेता गोंड ने कहा कि जिलाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लापरवाही कर रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार ने गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए तमाम आदेश जारी किए हैं। उन्होंने गोंड जाति के लोगों को वृहद आंदोलन करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा। संगठन के उपाध्यक्ष एडवोकेट केदार गोंड ने कहा कि बीते 26 फरवरी को जिलाधिकारी को शासनादेश की कापी दी गई है। बावजूद इसके अधिकारी शासनादेश मानने के लिए तैयार नहीं हैं। भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुंवर गोंड, अमरनाथ गोंड, रामकिशन गोंड, विमल कुमार गोंड, अशोक कुमार गोंड, लक्ष्मण गोंड आदि रहे। अध्यक्षता विधिचंद गोंड एवं संचालन एसएन गोंड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें