फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को प्रधान शौचालय बनवाने के लिए करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतगर्त कार्यक्रमों के क्रियान्वयन कराने को लेकर जनपद स्तरीय प्रधान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन पालिकाकम्युनिटी हाल में किया गया। मुख्य वक्ता राकेश मैत्रेय ने ग्राम प्रधानों को शासन की योजनाओं को अपने अपने ग्रामों में क्रियान्वित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने ग्राम प्रधानों को स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित की जाने वाली समस्त योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रधानों को ग्रामों में शत प्रतिशत शौचालय का निर्माण कराने पर बल दिया । उन्होंने ग्रामीणों को खुले में शौच की प्रवृति को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष दिवेदी ने ग्राम प्रधानों का आह्वान करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में संचालित समस्त योजनाओं को ग्राम स्तर पर प्रचार प्रचार करेें। इसी क्रम में डा. अश्वनी सिंह ने प्रधानों को नशे से हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को इससे जागरूक करने की बात कही। इसी तरह से मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें