मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक के खानपुर गाँव में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को योग शिविर के तीसरे दिन योगाचार्य राजन वैदिक ने योग साधकों को ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, वृक्षासन और गरुड़ासन का अभ्यास कराने के साथ इसके नियमित करने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।