फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले 10 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि शासन के सख्त निर्देश हैं कि यदि कहीं नकल हुई तो मजिस्ट्रेट की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। कहा कि यह परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी विद्यालय में छात्रों से किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो तथा छात्राओं की चेकिंग महिला शिक्षक या महिला पुलिस कर्मी द्वारा कराई जाय। किसी भी विद्यालय में केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षक के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। इसमें स्कूल के प्रबंधक की विद्यालय में उपस्थित निषिद्घ की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर के बाहर भी कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। बोले किसी भी छात्र को अनावश्यक परेशान न किया जाए। जिलाधिकारी ने चेताया कि यदि कोई गलती मिलती है तो सबसे पहले मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि विद्यालय पर परीक्षा से दो दिन पूर्व निरीक्षण कर लें। इस बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन, जिला समाज कल्याण अधिकारी मुक्तेश्वर चौबे, जिलापूर्ति अधिकारी, तहसीलदार मधुबन, एएमए, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय, अधिशासी अभियंता नलकूप, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी, एई डीआरडीए, एआईजी स्टाम्प अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा इनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह द्वारा कहा गया कि परीक्षा केन्द्र पर कोेई अव्यवस्था पायी जाती है तो उस संबंधित थानेदार की जिम्मेदारी तय की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट सभी उपजिलाधिकारी, सीओ एवं मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें