उत्तर प्रदेश दिवस धूम-धाम से मनाने की तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने की। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को प्रात: 10 बजे सांसद हरिनाराण राजभर की अध्यक्षता एवं तीनों विधायकों की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास एवं स्वर्णिम भविष्य पर प्रबुद्ध जनों की विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर वर्तमान सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास के लिए किये गए कार्यों की प्रदर्शनी, सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। , जनपद के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिकाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। सांसद एवं विधायकों की ओर से विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।