विकास खंड घोसी अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के ग्रामसभा मूंगमास के ग्रामीणों ने ग्रामसभा में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कराये गये कार्यों का बोर्ड न लगाने की शिकायत खंड विकास अधिकारी से किया है। विकास खण्ड घोसी की ग्रामसभा मूंगमास के ग्रामीण राजेन्द्र नाथ राय, सच्चिदानंद राय, सुल्तान अहमद, रामनारायण राय, दिलीप राय, रिंकू राय, बेचू शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी घोसी को पत्र भेजा है। शिकायती पत्र में बताया कि ग्रामसभा में मनरेगा द्वारा कराए गए विकास कार्यों का सूचना पट्ट विगत दो साल से नहीं लगाया गया है। गांव वालों को कहना है कि गाइड लाइन के अनुसार सूचना पट्ट लगाया जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने पत्र की प्रति आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को भी भेजा है।