फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश के बाद आज से खुलेगी कचहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार एक सप्ताह के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार से दीवानी कचहरी खुलेगी। एक सप्ताह के बाद नववर्ष के प्रथम दिन कचहरी खुलने से काफी भीड़ भाड़ के साथ ही कचहरी परिसर में चहल पहल रहेगी। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। जिसे देखते हुए नव वर्ष के प्रथम चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से मिलकर नववर्ष की बधाई देने के साथ ही अपना प्रचार अभियान भी जारी रखेगें। जिसे लेकर कचहरी परिसर में सरगर्मी बढी नजर आएगी। वही एक सप्ताह के अवकाश के दौरान विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजे गए आरोपियों के परिजन भी अपने लोगों के मामलों की पैरवी के लिए कचहरी पहुंचेगें। विनोद कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें