दुबारी। स्थानीय यूनियन बैंक का सरवर नहीं रहने से उपभोक्ताओं को लौट कर घर जाना पड़ा, जिससे किसान और व्यापारियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ीं। हकीकत यह है कि सुबह जब बैंक खुला तो उस समय सरवर भी नहीं था और साथ ही साथ बैंक और एटीएम में पैसा नहीं था। बैंक कर्मचारियों का कहना था कि सरवर भी नहीं और कैश भी नही हैं। कर्मचारियों की बातें सुनकर उपभोक्ता लौट कर घर के लिए वापस चले गये। इस संबंध में बैंक प्रबंधक अरविंद का कहना है कि कैश तो आ गया है मगर सरवर अब तक नहीं है। इससे दिक्कत आ रही है।